Homeदेश

‘नया मुल्ला ज्यादा प्याज खाता है’, CM भूपेश का असम के मुख्यमंत्री हिमंत पर हमला, कहा- RSS दफ्तर गए होंगे

my-portfolio

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के "भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस को पाकिस्तान जाना चाहिए" टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरमा आज-कल जहर उगलने लगे हैं।...

रायपुर में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज, CM भूपेश ने कंचा खेला, भंवरा नचाया और पिट्‌ठुल में आजमाया हाथ
‘छत्तीसगढ़ में चुनाव तक रहेगी ED’, CM भूपेश बोले- कहां क्या मिला बताते क्यों नहीं, डॉ. रमन बन गए ईडी के प्रवक्ता
Why your cultural note never works out the way you plan

असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के “भारत जोड़ो यात्रा के लिए कांग्रेस को पाकिस्तान जाना चाहिए” टिप्पणी करने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हमला बोला। सीएम बघेल ने कहा कि सरमा आज-कल जहर उगलने का काम करते हैं। नए-नए मुल्ला हैं। पहले कांग्रेस में थे। अब भाजपा में हैं। नए मुल्ला ज्यादा प्याज खाते हैं। उन्होंने आरएसएस कार्यालय का दौरा किया होगा और ‘अखंड भारत का नक्शा’ देखा होगा, जिसमें पाकिस्तान, नेपाल, भूटान, बाग्लादेश, अफगानिस्तान सब है। वे नक्शे को देखकर कह रहे होंगे कि पाकिस्तान भी जाना चाहिए।

रायपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते हैं कि सारे मुसलमानों को पाकिस्तान भेजा जाए और इसे ‘अखंड भारत’ में मिला दिया जाए। उन्हें भेजने और बाद में मर्ज करने का क्या मतलब है? आज 20 करोड़ मुसलमान हैं। बांग्लादेश, अफगानिस्तान, पाकिस्तान को मिलाने के बाद 50 करोड़ मुसलमान हो जाएंगे। इसमें तो इनकी और हालत खराब हो जाएगी। यही नफरत फैला रहे हैं। इनके दृष्टिकोण से स्थिति भयावह हो जाएगी। कोई भी जाति, धर्म या भाषा-भाषी हो। सबमें एकता रहना चाहिए। यही एकमात्र देश हैं, जहां अनेकता में एकता है। हिन्दुस्तान की ताकत अनेकता में एकता है। सभी जुटते हैं तब देश आर्थिक, सामाजिक दृष्टि से आगे बढ़ता है। जब नफरत फैलती है, समाज और धर्म के बीच में विद्वेष फैलाया जाता है तब हमारी आर्थिक स्थिति नीचे चली जाती है।

समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही 
भारत जोड़ो यात्रा पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 3500 किलोमीटर की यात्रा है। इस यात्रा का उद्देश्य भारत को जोड़ना है। सामाजिक दूरियां या नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही है उसे समाप्त करना है। संवैधानिक संस्थाओं को केंद्र सरकार लगातार कमजोर कर रही है। अब लोकसभा में महंगाई और बेरोजगारी पर चर्चा नहीं होती। ऐसे में जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को लेकर बात करना है। किसान, मजदूर, नौजवान, गृहिणी सभी महंगाई से त्रस्त है। बघेल ने कहा कि बहुत दिनों बाद कोई नेता पदयात्रा कर रहा है। इस यात्रा का असर पूरे समाज पर पड़ेगा। छत्तीसगढ़ में आईटी के छापों पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था। अब ईडी वाले आएंगे।